Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आज आई गिरावट, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price 23th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट नजर आई

अपडेटेड Aug 23, 2021 पर 12:27 PM

Gold Price 23th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट नजर आई। बीते शुक्रवार के मुकाबले आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 23 रुपये सस्ता होकर 47,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 31 रुपये प्रति किलो की नरमी नजर आई। 


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..


सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 23 रुपये सस्ता होकर 47,306 रुपये रहा। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..


Commodity Call: छोटे दायरे में सोना-चांदी में मजबूती, अब किस कमोडिटी में दांव लगाना होगा मुनाफे का सौदा




मेटल 20 अगस्त का रेट 18 अगस्त का रेट

रेट में बदलाव

Gold 999 (24 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 47306 47329 -23
Gold 995 (23 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 47117 47139 -22
Gold 916 (22 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 43332 43353 -21
Gold 750 (18 कैरेट)(रुपये/10 ग्राम) 35480 35497 -17
Gold 585 ( 14 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 27674 27687 -13
Silver 999 (रुपये/किलो ग्राम) 62202 62233 -31



BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 

LPG Gas Cylinder Price: अगस्त महीने में महंगी हुई रसोई गैस, जानें नये दाम


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।