Gold Silver Price Today 23th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 46500 रुपये के नीचे आ गया। कल बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट में तेजी आई थी लेकिन आज इसमें 358 रुपये की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 358 रुपये गिरकर 46,468 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 426 रुपये गिरकर 60362 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।
