Get App

Gold Price: सोना और चांदी आज फिर हुआ सस्ता, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 26th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 3:52 PM
Gold Price: सोना और चांदी आज फिर हुआ सस्ता, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 26th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट नजर आई। कल बुधवार के मुकाबले आज गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 154 रुपये सस्ता होकर 47,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 76 रुपये प्रति किलो की गिरावट नजर आई। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 26 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 154 रुपये सस्ता होकर 47,294 रुपये रहा। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..

धातु 26 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47294 47448 -154
Gold 995 (23 कैरेट) 47105 47258 -153
Gold 916 (22 कैरेट) 43321 43462 -141
Gold 750 (18 कैरेट) 35471 35586 -115
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27667 27757 -90
Silver 999 63306 रुपये प्रति किलो 63382 रुपये प्रति किलो -76 रुपये प्रति किलो

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें