Gold Price: सोने और चांदी हुआ मंहगा, जानें आज बुलियन मार्केट में क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price 24th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई।

अपडेटेड Aug 24, 2021 पर 2:12 PM

Gold Price 24th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई। बीते सोमवा के मुकाबले आज मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 235 रुपये महंगा होकर 47,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 325 रुपये प्रति किलो की तेजी नजर आई। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 235 रुपये मंगा होकर 47,646 रुपये रहा। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ साल का DA एरियर! मोदी सरकार के साथ से बनेगी बात?
 

मेटल 20 अगस्त का रेट 18 अगस्त का रेट

रेट में बदलाव

Gold 999 (24 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 47646 47411 235
Gold 995 (23 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 47455 47221 234
Gold 916 (22 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 43644 43428 216
Gold 750 (18 कैरेट)(रुपये/10 ग्राम) 35735 35558 177
Gold 585 ( 14 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 27873 27735 138
Silver 999 (रुपये/किलो ग्राम) 63030 62705 325


 

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

 

LPG Gas Cylinder Price: अगस्त महीने में महंगी हुई रसोई गैस, जानें नये दाम


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।