Get App

Gold Price: सोना और चांदी आज हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 26th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 3:10 PM
Gold Price: सोना और चांदी आज हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का क्या रहा भाव

Gold Price 27th August: सर्राफा बाजारों सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी नजर आई। कल के मुकाबले आज शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 268 रुपये मंहगा होकर 47,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 142 रुपये प्रति किलो की तेजी नजर आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 27 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

सोने के भाव में तेजी है लेकिन ये अपने पीक लेवल यानी 56600 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव 268 रुपये की तेजी आई। जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस क्या रहा..

मेटल 27 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 26 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47618 47350 268
Gold 995 (23 कैरेट) 47427 47160 267
Gold 916 (22 कैरेट) 43618 43373 245
Gold 750 (18 कैरेट) 35714 35513 201
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27857 27700 157
Silver 999 63372 रुपये प्रति किलो 63230 रुपये प्रति किलो 142 रुपये प्रति किलो

BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें