Gold Price: सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी तेजी, 50 हजारी बनने को तैयार Gold- जानें रेट

Gold Silver Price Today 10th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम बढ़ने लगे हैं

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:33 PM
Story continues below Advertisement
gold

Gold Silver Price Today 10th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 769 रुपये महंगा होकर 49140 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 704 रुपये चढ़कर 45012 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1,792 रुपये सस्ती होकर 66,348 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव.

मेटल 1 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 11 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49140 48371 769
Gold 995 (23 कैरेट) 48943 48177 766
Gold 916 (22 कैरेट) 45012 44308 704
Gold 750 (18 कैरेट) 36855 36278 577
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28747 28297 450
Silver 999 66348 रुपये प्रति किलो 64556 रुपये प्रति किलो 1792

PF interest rate: अभी तक PF खाते में नहीं आया ब्याज का पैसा, तो यहां करें शिकायत- जल्द आ जाएगा इंटरेस्ट

आज का सोने का भाव


24 कैरेट सोने का भाव 49140 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सोने का दाम 48371 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 769 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,943 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,012 रुपये रहा। वहीं,18 कैरेट का भाव 36855 रुपये पर पहुंच गया।

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।