Gold Silver Price Today 21th October 2021: आज हफ्ते के चौथे दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 38 रुपये महंगा होकर 47586 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 35 रुपये चढ़कर 43589 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 948 रुपये महंगी 65,444 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
