Get App

Gold में निवेश के ये हैं 5 सबसे स्मार्ट तरीके, धनतेरस पर कर सकते हैं इस्तेमाल

मान्यता है कि धनतरेस पर सोना खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हालांकि, इस बार सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इसलिए आप गोल्ड में निवेश करने के लिए उन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 4:50 PM
Gold में निवेश के ये हैं 5 सबसे स्मार्ट तरीके, धनतेरस पर कर सकते हैं इस्तेमाल
आप डिजिटल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने धनतेरस और दिवाली के मौके पर डिजिटल गोल्ड का ऑफर पेश किया है।

धनतेरस आ गया है। 18 अक्टूबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर सोना खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतरेस पर सोना खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हालांकि, इस बार सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। मनीकंट्रोल को आपको ऐसे 5 स्मार्ट तरीके बता रहा है, जिसका इस्तेमाल आप सोने में निवेश के लिए कर सकते हैं।

गोल्ड ईटीएफ

गोल्ड में निवेश करने का सबसे आसान विकल्प Gold ETF है। यह फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है जो सोने की कीमतों को ट्रैक करता है। इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों के चढ़ने पर गोल्ड ईटीएफ की एनएवी बढ़ती है। गोल्ड की कीमतें गिरने पर एनएवी गिरती है। गोल्ड ईटीएफ के एनएवी का कैलकुलेशन रोजाना कारोबार बंद होने पर होता है। इसमें निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सोना सुरक्षित रखने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी है।

गोल्ड म्यूचुअल फंड्स

आप म्यूचुअल फंड्स की गोल्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम इनवेस्टर्स के पैसे को गोल्ड ईटीएफ में इनवेस्ट करती हैं। इनमें निवेश का फायदा यह है कि आप जरूरत पड़ने पर आसानी से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इसमें निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। म्यूचुअल फंड की गोल्ड स्कीम का रिटर्न सोने के रिटर्न पर निर्भर है। कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउसेज की गोल्ड स्कीम मार्केट में उपलब्ध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें