Get App

Gold Loan: 1% ब्याज पर बिना प्रोसेसिंग फीस के गोल्ड लोन कैसे लें? 28 सितंबर तक है मौका

Gold Loan: क्या आपको भी 1 फीसदी मंथली की दर से गोल्ड लोन बिना प्रोसेसिंग फीस के चाहिए? तो आपके पास 28 सितंबर तक का मौका है। भारत की एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) IIFL फाइनेंस 25 से 28 सितंबर 2024 तक दिल्ली और गुरुग्राम में एक गोल्ड लोन मेला आयोजित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 5:02 PM
Gold Loan: 1% ब्याज पर बिना प्रोसेसिंग फीस के गोल्ड लोन कैसे लें? 28 सितंबर तक है मौका
Gold Loan: क्या आपको भी 1 फीसदी मंथली की दर से गोल्ड लोन बिना प्रोसेसिंग फीस के चाहिए?

Gold Loan: क्या आपको भी 1 फीसदी मंथली की दर से गोल्ड लोन बिना प्रोसेसिंग फीस के चाहिए? तो आपके पास 28 सितंबर तक का मौका है। भारत की एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) IIFL फाइनेंस 25 से 28 सितंबर 2024 तक दिल्ली और गुरुग्राम में एक गोल्ड लोन मेला आयोजित किया है। इस मेले में ग्राहकों को सिर्फ 1% प्रति माह की ब्याज दर पर गोल्ड लोन मिलेगा और इसके साथ कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। यह मेला उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्हें तुरंत फाइनेंशियल मदद की जरूरत है। IIFL फाइनेंस ने बताया है कि वे इस मेले में तेज लोन प्रोसेसिंग और सुविधाजनक डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन भी देंगे, जिससे ग्राहकों को आसान तरीके से लोन मिल सकेगा।

RBI से प्रतिबंध हटने के बाद मेला किया गया आयोजित

IIFL फाइनेंस यह मेला उस समय आयोजित कर रहा है जब हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी के गोल्ड लोन कारोबार पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया है। मार्च 2024 में RBI ने कंपनी को गोल्ड लोन देने और उससे जुड़े कारोबार पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब यह रोक हट गई है। इससे IIFL फाइनेंस को फिर से गोल्ड लोन देने की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

गोल्ड लोन मेला

IIFL फाइनेंस का यह गोल्ड लोन मेला उन लोगों के लिए आयोजित किया गया है जिन्हें जल्दी से पैसे की मदद की जरूरत है। ग्राहक IIFL फाइनेंस की किसी भी शाखा में जाकर या उनकी वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि लोन लेने से पहले ग्राहक सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें