Gold: 72,000 रुपये का सिर्फ 10 ग्राम सोना, और वो भी ले आए नकली? अक्षय तृतीया पर न होना परेशान, खरे सोने की ये है पहचान

Akshaya Tritiya 2024: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अक्षय तृतीया पर गोल्ड और सिल्वर खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है। अभी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ज्यादातर शहरों में 72,000 रुपये के ऊपर है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 7:38 AM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2024: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं?

Akshaya Tritiya 2024: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अक्षय तृतीया पर गोल्ड और सिल्वर खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है। अभी 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ज्यादातर शहरों में 72,000 रुपये के ऊपर है। अभी हाल में गोल्ड अपने पीक लेवल 75,000 रुपये के पार पहुंच गया था। अगर आप भी गोल्ड की ज्यादा कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया पर गोल्ड या सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन 8 जरूरी बातों का ध्यान रखें। ताकि, आप अपने बजट में सही प्योर गोल्ड खरीदें। कहीं ऐसा न हो कि आप इतना महंगा गोल्ड खरीदकर घर लाएं और वो भी नकली निकल जाए।

1. सोना खरीदते समय शुद्धता का सबसे ज्यादा महत्व होता है। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक होती है। आप जो सोना खरीद रहे हैं उसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी है, क्योंकि मिलावटी सोना एक बड़ी समस्या है। BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क वाले सोने के गहने या सोने के सिक्के खरीदने के लिए कहता है। प्योरिटी का निशान गोल्ड के गहने और सिक्कों पर होना जरूरी है। अगर ये नहीं है तो आप ऐसी ज्वैलरी या गोल्ड कॉइन न खरीदें।

2. सोने की कीमत उसके वजन के आधार पर तय की जाती है और मार्केट रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आप जो सोने के गहने या सोने का सिक्का खरीद रहे हैं उसका वजन अवश्य जांच लें और कॉस्ट के कैलकुलेशन और मार्केट रेट को जरूर चेक कर लें। ज्वैलर्स अक्सर ज्वैलरी या कॉइन पर भी मेकिंग चार्ज या वेस्टेज चार्ज लेते हैं, जो डिजाइन के आधार पर अलग हो सकती है। ज्यादा पेमेंट करने से बचने के लिए मेकिंग चार्ज जरूर चेक कर लें।


3. सोना खरीदने से पहले एक बजट तय करें और उस पर कायम रहें। गोल्ड के आकर्षण में फंसना और प्लान से ज्यादा खर्च करना समझदारी नहीं होता। अपने फाइनेंशियल को जरूर चेक करें और टारगेट को सेट करें। आप अपने फाइनेंशियल के टारगेट से समझौता नहीं कर सकते।

4. त्योहार पर खासकर अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। गोल्ड खरीदते समय ये ध्यान रखें कि क्या यह निवेश के लिए है या अपने इस्तेमाल के लिए या त्योहार मनाने या त्योहार से जुड़े इमोशनल जुड़ाव के कारण खरीदारी कर रहे हैं? यदि आप निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं, तो आप सोने की छड़ें या सिक्के चुनना चाहेंगे क्योंकि उन्हें बेचना या खरीदना आसान होता है। दूसरी ओर गहनों का मेकिंग चार्ज होता है। इन्हें खरीदना और बेचना सिक्कों की तुलना थोड़ा महंगा होता है।

5. सोने के गहने खरीदते समय सर्टिफिकेशन के साइन जरूर चेक करें। इसमें सोने की शुद्धता और वजन पर ध्यान दें। हॉलमार्क का निशान भी जरूर देंखें क्योंकि इससे भविष्य में सोना बेचना या बदलना आसान हो जाता है।

Gold Price: इंदौर में 70,000 के करीब आया गोल्ड, पीक से उतरने के बाद लगातार गिर रहा है सोना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।