Gold Price Today: 29 अप्रैल हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150 से 400 रुपये तक कम हुआ है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे आया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सिल्वर का भाव 83,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
