Get App

Gold Price: आज फिर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 19 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में फिर गिरावट आई। हालांकि, अभी भी बुलियन मार्केट में सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। सोने का रेट 220 रुपये गिरकर 60,372 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,593 रुपये पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 12:56 PM
Gold Price: आज फिर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Price: आज सोने के भाव में फिर गिरावट रही।

Gold Silver Price Today 19 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में फिर गिरावट आई। हालांकि, अभी भी बुलियन मार्केट में सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। सोने का रेट 220 रुपये गिरकर 60,372 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,593 रुपये पर बंद हुआ। आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई। चांदी का रेट 282 रुपये गिराकर 74,359 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

60,300 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 19 अप्रैल को 60,373 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 201 रुपये की गिरावट के साथ 55,302 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें