Gold Silver Price Today 5 April 2023: आज सोने का भाव अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 60,000 रुपये को पार करते हुए, 61,000 रुपये के करीब पहुंच गया है। ये ज्वैलरी बाजार में सोने का अधिकतम भाव है। सोने का भाव 60,977 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 1,262 रुपये चढ़कर 60,977 रुपये पर खुला। 3 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,715 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी नरमी रही। चांदी का रेट 2,822 रुपये चढ़कर 74,522 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
