Gold Price: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में आई तेजी, आज इतना चढ़ा गोल्ड

Gold Silver Price Today 20 April 2023: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में रौनक लौट आई है। कल शाम को गोल्ड का भाव 59,000 रुपये तक आने के बाद आज इसमें तेजी नजर आई। सोने का भाव ज्वैलरी बाजार में 60,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 2:24 PM
Akshaya Tritiya से पहले सोने और चांदी दोनों के भाव में आई तेजी।

Gold Silver Price Today 20 April 2023: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में रौनक लौट आई है। कल शाम को गोल्ड का भाव 59,000 रुपये तक आने के बाद आज इसमें तेजी नजर आई। सोने का भाव ज्वैलरी बाजार में 60,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। सोने का रेट 596 रुपये उछलकर 60,517 रुपये पर आ गया। आज चांदी के भाव में 1,300 रुपये से अधिक तेजी रही। चांदी का रेट 75,112 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में आई तेजी 

देश भर में अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दौरान ज्यादातर सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। अक्षय तृतीया से 2 दिन पहले आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 60,517 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 546 रुपये की तेजी के साथ 55,434 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 19 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 20 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 19 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60517 59921 596
Gold 995 (23 कैरेट) 60275 59681 594
Gold 916 (22 कैरेट) 55434 54888 546
Gold 750 (18 कैरेट) 45388 44941 447
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35402 35054 348
Silver 999 75112 Rs/Kg 73775 Rs/Kg 1,337 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

सोनी ग्रुप के साथ विलय डील पूरा करने के लिए ZEE ने फंड जुटाने का इंतजाम शुरू किया, क्रेडिटर्स से बातचीत जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।