Gold Loan: आसमान छू रही है गोल्ड की कीमतें, क्या ये है गोल्ड लोन लेने का है बेस्ट टाइम?

Gold Loan: क्या ये गोल्ड लोन लेने का अच्छा समय है? देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 74,000 रुपये के ऊपर चल रहा है। यानी, अगर आप अपना पुराना सोना बैंक के पास गिरवी रख कर गोल्ड लोन लेते हो तो आपको अच्छा अमाउंट लोन के लिए मिल सकता है। हालांकि, सोने की ये ऊंची कीमतें सोना खरीदने वालों के लिए एक समस्या हो सकती हैं

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Gold Loan: क्या ये गोल्ड लोन लेने का अच्छा समय है?

Gold Loan: क्या ये गोल्ड लोन लेने का अच्छा समय है? देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 74,000 रुपये के ऊपर चल रहा है। यानी, अगर आप अपना पुराना सोना बैंक के पास गिरवी रख कर गोल्ड लोन लेते हो तो आपको अच्छा अमाउंट लोन के लिए मिल सकता है। हालांकि, सोने की ये ऊंची कीमतें सोना खरीदने वालों के लिए एक समस्या हो सकती हैं, लेकिन इससे गोल्ड लोन चाहने वालों को फायदा हो सकता है। यहां आपको बता रहे हैं किए देश के कुछ बड़े बैंक गोल्ड लोन पर कितना इंटरेस्ट ले रह हैं।

एचडीएफसी बैंक

प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक दो साल के लिए 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से इंटरेस्ट ले रहा है। ऐसे में आपकी मंथली ईएमआई किश्त 22,568 रुपये होगी।


इंडियन बैंक

इंडियन बैंक के 2 साल के 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.65 प्रतिशत की दर से गोल्ड लोन दे रहा है। तब मंथली किश्त 22,599 रुपये बनती है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

8.7 प्रतिशत के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सबसे सस्ता गोल्ड लोन दे रहा है। इसमें दो साल के पीरियड पर 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर ईएमआई 22,610 रुपये होगी।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया दो साल के के पीरियड पर 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.8 प्रतिशत ब्याज लग रहा है। इसमें 22,631 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

केनरा बैंक

केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक दो साल गोल्ड लोन पर 9.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर EMI 22,725 रुपये बनेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा दो साल के गोल्ड लोन पर 5 लाख लाख रुपये पर 9.4 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। बैंक इस पर 22,756 रुपये की मंथली ईएमआई लेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दो साल के गोल्ड लोन पर 5 लाख के लोन पर 9.6 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। इस पर 22,798 रुपये की मंथली ईएमआई चुकानी होगी।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक दो साल के पीरियड वाले 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 10 प्रतिशत का ब्याज लेता है। कर्जदारों को 22,882 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक दो साल के पीरियड वाले 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 17 प्रतिशत की ब्याज दर लगाता है। कर्जदारों की ईएमआई 24,376 रुपये बनेगी।

गोल्ड लोन रेट

गोल्ड लोन देने वाले बैंक इंटरेस्ट रेट लोन अमाउंट लोन पीरियड
मणप्पुरम गोल्ड लोन 28% प्रति वर्ष तक 1,000 रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक 3 महीने बाद से शुरू
एसबीआई गोल्ड लोन 9.8% प्रति वर्ष से शुरू 20,000 रुपये से 20 लाख रुपये तक 36 महीने तक
एचडीएफसी गोल्ड लोन 12.04% प्रति वर्ष से शुरू 50,000 रुपये से शुरू (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 10,000 रुपये) 6 महीने से 48 महीने तक
आईसीआईसीआई गोल्ड लोन 11% प्रति वर्ष से शुरू 10,000 रुपये से 15 लाख रुपये तक 6 महीने / 12 महीने तक
एक्सिस गोल्ड लोन 15% से 17.5% प्रति वर्ष 25,001 रुपये से 20 लाख रुपये तक 6 महीने से 36 महीने तक
केनरा गोल्ड लोन 11.95% प्रति वर्ष से शुरू 10,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक 12 महीने तक
बैंक ऑफ़ बड़ौदा गोल्ड लोन 11.65% प्रति वर्ष से शुरू 25,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक 12 महीने तक
कर्नाटक बैंक गोल्ड लोन 10.65% प्रति वर्ष से शुरू अधिक-से-अधिक 5 लाख रुपये प्रति अकाउंट 12 महीने तक
पीएनबी गोल्ड लोन 10.05% से 11.05% प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक उधारदाता के नियमों एवं शर्तों के अनुसार
इंडिया इन्फोलाइन 9.24% से 24% प्रति वर्ष 3,000 रुपये से शुरू 3 से 11 महीने तक
कोटक महिंद्रा गोल्ड लोन 10.5% से 17% प्रति वर्ष 25,000 रुपये से 25 लाख रुपये तक 3 से 36 महीने तक
फेडरल बैंक 13.25% प्रति वर्ष से शुरू 1,000 रुपये से शुरू उधारदाता के नियमों एवं शर्तों के अनुसार
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 10.65% प्रति वर्ष से शुरू (फ्लोटिंग) जमानत के तौर पर 50 ग्राम तक सोना गिरवी रखा जा सकता है। 12 महीने तक

(नोट- ये डेटा बैंक बाजार डॉट कॉम से लिया गया है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।