Gold Rate Today In India: आज हफ्ते के पहले दिन और महीने की आखिरी दिन सोमवार 30 सितंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 300 रुपये तक की तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कीमतें बढ़ने और घरेलू डिमांड चढ़ने से सोने के प्राइस में लगातार तेजी आ रही। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 71,700 रुपये के आसपास पहुंच गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,500 रुपये के पार है। सिल्वर का रेट 94,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चेक करें देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट।
