Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन आई सोने में गिरावट, आगे और होगा सस्ता, जानिये क्यों

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने के भाव में आगे और गिरावट आएगी। जानिये क्यों और चेक करें आज बुधवार 12 फरवरी का रेट

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 9:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना।

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने के भाव में आगे और गिरावट आएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोना 340 रुपये सस्ता होकर 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मंगलवार को सोने की कीमत 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 340 रुपये सस्ता होकर 87,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी की कीमत में 600 रुपये की तेजी आई और यह 97,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमत में गिरावट क्यों आई?

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार कॉमेक्स (अंतरराष्ट्रीय बाजार) और एमसीएक्स (भारतीय बाजार) दोनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सोने पर दबाव बना हुआ है। कम समय में गोल्ड में गिरावट हो सकती है। अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़े जल्द ही जारी होने वाले हैं। इससे ब्याज दरों को लेकर भविष्य की संभावनाएं तय होंगी, जिससे सोने की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हो रहा है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा 26 डॉलर घटकर 2,906.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.56% गिरकर 32.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में तुरंत कटौती से इनकार किया है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई।

आगे क्या हो सकता है?

अगर अमेरिका में ब्याज दरें स्थिर रहती हैं या बढ़ती हैं, तो सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है।

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

भारतीय बाजार में शादी और त्योहारों की मांग से सोने की कीमतें स्थिर रह सकती हैं।

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों पर नजर बनाए रखें क्योंकि बाजार में और बदलाव हो सकता है।

RBI के रेपो रेट घटाने के बाद 6 बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, इतना कम किया Home Loan Interest

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।