Get App

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, 750 रुपये हुआ सस्ता, आगे और गिरेगा गोल्ड

Gold Rate Today: आज तीसरे दिन दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना सस्ता हुआ है। अगर सोने के भाव की तुलना कल के दाम से की जाए तो इसमें करीबन 750 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।22 कैरेट सोने का भाव 79,300 रुपये के आसपास आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 8:44 AM
Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, 750 रुपये हुआ सस्ता, आगे और गिरेगा गोल्ड
Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना। एक्सपर्टक का मानना है कि अभी और गिरेगा दाम।

Gold Rate Today: आज तीसरे दिन दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना सस्ता हुआ है। अगर सोने के भाव की तुलना कल के दाम से की जाए तो इसमें करीबन 750 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।22 कैरेट सोने का भाव 79,300 रुपये के आसपास आ गया है। आज 13 फरवरी गुरुवार को 24 और 22 कैरेट सोने का दाम में 750 रुपये तक कम हुआ है। चेक करें सोने-चांदी का भाव और रेट गिरने के कारण।

सोने की कीमत में गिरावट के कारण

हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है क्योंकि अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के नए आंकड़े जल्द ही जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों से यह तय होगा कि वहां की ब्याज दरें कम होंगी या नहीं। अगर ब्याज दरें ऊंची बनी रहती हैं, तो निवेशक सोने की बजाय अन्य विकल्पों की ओर आकर्षित होंगे, जिससे सोने की मांग घटेगी और कीमतों में गिरावट आएगी।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती का भी असर सोने की कीमत पर पड़ा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना महंगा हो जाता है और निवेशकों की इसमें रुचि कम हो जाती है। वहीं, भारतीय बाजार में भी सोने की कीमत पर दबाव बना हुआ है, लेकिन शादी-ब्याह और त्योहारों के कारण इसकी मांग बनी रहने की संभावना है। यदि वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा आर्थिक बदलाव नहीं होता है, तो कीमतें धीरे-धीरे स्थिर हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें