Credit Cards

Gold Rate Today: 21 फरवरी को महंगा हुआ गोल्ड, चांदी 1 लाख और सोना 88000 रुपये के पार, चेक करें दाम

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में तेजी रही है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 88,000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 7:53 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 21 फरवरी को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में तेजी रही है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 88,000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में 500 रुपये तक की बढ़त नजर आ रही है। चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव नजर आया। देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव कल के भाव 1,00,400 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चेक करें शुक्रवार 21 फरवरी 2024 का सोने-चांदी का भाव।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। यहां दाम 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 88,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 21 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,860 88,200
चेन्नई 80,710 88,050
मुंबई 80,710 88,050
कोलकाता 80,710 88,050


21 फरवरी को चांदी की कीमत

21 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजारों के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ती है, जिससे दाम भी ऊपर चले जाते हैं।

7th Pay Commission DA Hike: होली से पहले बढ़ेगा 3% महंगाई भत्ता, सरकार इस तारीख को करेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।