Credit Cards

Gold Price Today: आज गुरुवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 27 फरवरी को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 7:35 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर के नीचे आ गया है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी में आया करेक्शन

सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज करेक्शन आया है। अगर वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई सख्त रुख अपनाता है, तो सोने की कीमतों में और नरमी आ सकती है। इसके अलावा अगर घरेलू बाजार में त्योहारी मांग कम होती है या निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की जाती है, तो सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि किसी भी आर्थिक सुधार या नीतिगत बदलाव से सोने की कीमतों में करेक्शन संभव है।


 

दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,490 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 27 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,640 87,960
चेन्नई 80,490 87,810
मुंबई 80,490 87,810
कोलकाता 80,490 87,810

चांदी की कीमत

27 फरवरी को चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के दाम में 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है। अभी देश में शादी का सीजन चल रहा है।

Bank Holiday: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।