Get App

Gold Price Today: बजट से पहले सोने के भाव में तेजी जारी, चेक करें गुरुवार 30 जनवरी का गोल्ड रेट

Gold Price Today: आज गुरुवार, 30 जनवरी 2025 को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। बजट से पहले ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जिससे सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। पिछले बजट में सरकार ने यह ड्यूटी घटाई थी, लेकिन अगर इस बार इसे बढ़ाया गया, तो सोने के भाव में और उछाल आ सकता है। फिलहाल, आज सोना 1,000 रुपये तक महंगा हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 8:46 AM
Gold Price Today: बजट से पहले सोने के भाव में तेजी जारी, चेक करें गुरुवार 30 जनवरी का गोल्ड रेट
God Price Today: बजट से पहले सोना महंगा हो रहा है।

Gold Price Today: आज गुरुवार 30 जनवरी 2025 को सोने में बड़ी तेजी देखने को मिली। बजट पेश होने से दो दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर ऐसा होता है, तो सोने के दाम एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आज सोने का भाव 1,000 रुपये तक बढ़ा है।

बजट से पहले क्यों महंगा हो रहा सोना

बजट से पहले सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। निवेशकों और आम खरीदारों की बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव में तेजी है। खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत लगातार चढ़ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती होती है और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। साथ ही, शादी और त्योहारों के सीजन में इनकी मांग और ज्यादा हो सकती है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें