Gold Price Today: आज सस्ता हुआ सोना, बीते 10 दिन में 6500 रुपये गिरा रेट, खरीदने का है बेस्ट टाइम?

Gold Rate Today In India: आज बुधवार 31 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में बीते 10 दिनों में 6,500 रुपये से ज्यादा कम हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: सावन के महीने में सस्ता हो रहा है सोना।

Gold Rate Today In India: आज बुधवार 31 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में बीते 10 दिनों में 6,500 रुपये से ज्यादा कम हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...

दिल्ली में सोने का भाव

31 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 68,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 63,840 69,640
कोलकाता 63,190 68,940
गुरुग्राम 63,340 69,090
लखनऊ 63,340 69,090
बेंगलुरु 63,190 68,940
जयपुर 63,340 69,090
पटना 63,240 68,990
भुवनेश्वर 63,190 68,940
हैदराबाद 63,190 68,940

मंगलवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड

सोने की मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बाद दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 550 रुपये की तेजी आई। सोने का भाव 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दूसरी ओर चांदी की कीमत 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इस बीच 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव फिर से बढ़कर 71,250 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Adani Energy Solutions ने 1027 रुपये के फ्लोर प्राइस पर लॉन्च किया QIP

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।