Get App

Gold Price Today: सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, आज इतना सस्ता हो गया है गोल्ड

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार तीसरी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को शाम में भाव 59,856 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 598 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर कारोबार करने के बाद शाम में 59,264 रुपये पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 6:05 PM
Gold Price Today: सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, आज इतना सस्ता हो गया है गोल्ड
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार तीसरी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को शाम में भाव 59,856 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 598 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर कारोबार करने के बाद शाम में 59,264 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 996 रुपये गिरकर 72,173 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन शाम में रेट 72,105 पर बंद हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 509 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 466 रुपये गिरकर 54,362 रुपये पर रहा लेकिन शाम में 54,286 पर बंद हुआ।

शाम को गिरावट के साथ बंद हुए गोल्ड के दाम।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें