Gold Price Today In India: भारत में रिटेल में सोने की कीमत बकरीद के दिन 29 जून को कई शहरों में 59,000 रुपये से नीचे गिर गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58,960 रुपये थी। 22 कैरेट केटेगरी के गोल्ड की कीमत 54,050 रुपये पर रही। वहीं चांदी की कीमत 71,900 रुपये प्रति किलो रही। 28 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 अगस्त 2023 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा 58,080 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 5 जुलाई को मैच्योर होने वाली चांदी 70,152 रुपये पर रही।
