Gold Silver Price Today: आज बुधवार को सोने के भाव में गिरावट रही। 24 कैरेट गोल्ड के दाम कल की तुलना में 500 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 74,650 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम में नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 94,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
