Gold Price Today: गोल्ड के रेट में हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट आई है। कल की तेजी के बाद आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में 379 रुपये की गिरावट आई। हालांकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 60,400 रुपये के ऊपर बना हुआ है। कल सोने का भाव 60,829 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी का भाव 953 रुपये की गिरावट के साथ 71,568 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
