Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही लेकिन चांदी में गिरावट नजर आई। सोने का भाव 61,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 44 रुपये की बढ़त के साथ 61,539 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 573 रुपये की गिरावट के साथ 75,688 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
