Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन के बाद आज 20 अगस्त को देश के बड़े शहरों में सोने का भाव 71,500 रुपये के ऊपर बना हुआ है। कल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।
