Get App

Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹2070 महंगा, 10 बड़े शहरों में कीमत अब किस हाई पर

Gold Rate Today in India: लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 84640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया कि वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 8:01 AM
Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹2070 महंगा, 10 बड़े शहरों में कीमत अब किस हाई पर

Gold Rate Today: सोने की कीमत अभी भी काफी हाई है लेकिन यह 85000 रुपये के मार्क से नीचे चल रही है। बीते एक सप्ताह के अंदर देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2070 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1900 रुपये का इजाफा हुआ है। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश होने के दिन दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर स्थिर बनी रही। सोने ने यह नया पीक 31 जनवरी को क्रिएट किया था। हालांकि बजट में सोने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई।

वर्तमान कीमत की बात करें तो बजट के दूसरे दिन रविवार, 2 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 84,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर पहुंच चुकी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 84640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 77600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें