Get App

Gold Price Today: सोना फिर 1.60 लाख के पार, 1500 उछला भाव; चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today: सोने की कीमत में एक दिन में 1,500 रुपये की जोरदार तेजी आई है। भाव फिर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। जानिए इस उछाल के पीछे की वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 5:44 PM
Gold Price Today: सोना फिर 1.60 लाख के पार, 1500 उछला भाव; चेक करें लेटेस्ट प्राइस
24 कैरेट वाला सोना 1,500 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गया।

Gold Price Today: कमजोर अमेरिकी डॉलर और बाजार में बेहतर माहौल के चलते मंगलवार को सोने की कीमतों में जोरदार वापसी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,500 रुपये चढ़कर फिर से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया।

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, 24 कैरेट वाला सोना 1,500 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गया। सोमवार को इसका भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में आई नरमी और निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी ने घरेलू बाजार में सोने को सहारा दिया है।

सोने की कीमत क्यों बढ़ी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें