Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 450 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 97,500 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 89,400 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। जहां एक और सोने में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं, चांंदी अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। यहां जानें आज मंगलवार 10 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
मंगलवार 10 जून को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने का भाव आज 450 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।
चांदी हुई महंगी - 10 जून 2025
चांदी का भाव 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के भाव में करीबन 2000 रुपये तक की तेजी आई है। गोल्ड के उलट सिल्वर दाम में बढ़त बनी हुई है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें कई वजहों से तय होती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों से भी जुड़ा होता है। खासकर शादियों और त्योहारी सीजन में इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे दाम भी ऊपर चले जाते हैं।