Gold Price: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक! जानें आज कितना है 10 ग्राम सोने का भाव और आगे कैसी रह सकती है चाल?

Gold Price Today MCX Drop: लगातार दो दिनों की रैली के बाद वायदा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली और आज शाम आने वाले अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल डेटा को लेकर बरती जा रही सतर्कता है। जानिए अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल और ब्रोकरेज एक्सपर्ट गौरव गर्ग का क्या है आगे का अनुमान

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानें कमोडिटी बाजार में सोने की चाल में यह सुस्ती क्यों आई

Gold Rate Today: लगातार दो दिनों तक पंख फैलाने के बाद घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों पर आज ब्रेक लग गया है। अमेरिकी एंप्लॉयमेंट डेटा जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली के चलते सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹431 या 0.28 फीसदी फिसलकर ₹1,55,344 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। आइए आपको बताते हैं कि कमोडिटी बाजार में सोने की चाल में यह सुस्ती क्यों आई और आगे बाजार का रुख कैसा रह सकता है।

क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट? ये हैं 2 मुख्य कारण


1. दो दिनों की बढ़त के बाद मुनाफावसूली: मार्केट ट्रेडर्स के मुताबिक, पिछले दो सत्रों में आई जोरदार तेजी के बाद निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूलना मुनासिब समझा। मुनाफावसूली के इस दबाव के कारण वायदा बाजार में सोने के भाव नीचे आ गए।

2. अमेरिकी नॉनफार्मा पेरोल डेटा का सस्पेंस: आज जारी होने वाली अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल रिपोर्ट से ठीक पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। यह रिपोर्ट अमेरिकी अर्थव्यवस्था और जॉब मार्केट की सेहत का सही हाल बताएगी, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दरों की नीति का दिशा-निर्देश तय होगा।

ग्लोबल मार्केट और एक्सपर्ट की राय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल में सुस्ती देखी गई। न्यू यॉर्क में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मामूली गिरावट के साथ $4,528.54 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म 'लेमन' के रिसर्च हेड गौरव गर्ग का कहना है कि 'निवेशक इस समय यूएस नॉनफार्म पेरोल रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही डेटा तय करेगा कि डॉलर इंडेक्स, ट्रेजरी यील्ड्स और कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की अगली चाल किस दिशा में होगी।'

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।