Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 61,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने का भाव 201 रुपये की बढ़त के साथ 61,370 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 77,285 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
