Gold Price Today: अगस्त के पहले दिन सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ गया भाव

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 31 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की मांग अच्छी रही

अपडेटेड Aug 01, 2026 पर 8:18 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना सस्ता हुआ है।

देश में सोना और महंगा हो गया है। ज्यादातर शहरों में दाम बढ़ा है। 1 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसकी वजह फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की ओर से बढ़ी खरीद है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना सस्ता हुआ है। कीमत गिरकर 4,049.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। अगस्त में डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स भी गिरकर 4,107 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132710 144760
मुंबई 132560 144610
अहमदाबाद 132610 144660
चेन्नई 132560 144610
कोलकाता 132560 144610
हैदराबाद 132560 144610
जयपुर 132710 144760
भोपाल 132610 144660
लखनऊ 132710 144760
चंडीगढ़ 132710 144760

LPG Price Cut: राहत भरी खबर, 1 अगस्त से गैस सिलेंडर हुआ ₹209 तक सस्ता

31 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की मांग अच्छी रही। सोने का औसत भाव 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत में देश के अंदर गिरावट बरकरार है। 1 अगस्त की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत गिरकर 57.76 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।