Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1420 महंगा, 10 बड़े शहरों में इतना है रेट

Gold Rate Today in India: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट की कीमत 101400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 7:46 AM
2025 में MCX पर सोने का भाव 30 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

Gold Rate Today: देश में सोना और महंगा हो चला है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1420 रुपये बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब 101500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1300 रुपये महंगा हुआ है। 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 101500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 93050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 101350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 101500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 93050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 92950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 101400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 101350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

EPFO investment: आपके PF का पैसा कहां लगाता है EPFO, क्या पता है आपको?

6 साल में 200 प्रतिशत उछला सोना

हाल ही में सामने आया कि देश में सोने की कीमत पिछले 6 साल में 200 प्रतिशत बढ़ी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) की गोल्ड पर रिपोर्ट में कहा गया कि मई 2019 में सोना 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। लेकिन जून 2025 तक कीमत बढ़कर करीब 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई। इस साल की बात करें तो 2025 में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 30 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो एक सप्ताह में इसकी कीमत 3000 रुपये घटी है। 3 अगस्त को चांदी 113000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 2 अगस्त को‌ चांदी के भाव में 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 112800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।