Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख बरकरार है। 26 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 139410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 139260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल अब तक सोना 73.7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है।आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 127660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है। कहा है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की तरफ से अगले साल भी गोल्ड में खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।
सोने की तरह चांदी में भी 26 दिसंबर को तेजी है। भाव 234100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 25 दिसंबर को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी 1000 रुपये चढ़कर 221000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।