Gold Rate Today: देश में सोने की तेजी पर ब्रेक लग गया है। कीमत में हल्की गिरावट देखी जा रही है। 16 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 143760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं मुंबई में कीमत 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4614.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
सोने से उलट चांदी में तेजी का रुख बरकारार है। 16 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 295100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव गिरकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी ने 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड छुआ था। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 21 प्रतिशत बढ़ चुकी है।