Get App

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹150460 हुआ 24 कैरेट का भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट है। जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 8:24 AM
Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹150460 हुआ 24 कैरेट का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। 3 अक्टूबर की सुबह 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के भाव में उछाल है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 150460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी कीमत चढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह अब तक इसकी वैश्विक कीमत लगभग 3.4 प्रतिशत नीचे आई है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें