Gold Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी; अब इतना है रेट

Gold Price Today: अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से कीमतों में गिरावट आई। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 131590 143540
मुंबई 131440 143390
अहमदाबाद 131490 143440
चेन्नई 131440 143390
कोलकाता 131440 143390
हैदराबाद 131440 143390
जयपुर 131590 143540
भोपाल 131490 143440
लखनऊ 131590 143540
चंडीगढ़ 131590 143540

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।

Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह चांदी में भी गिरावट आई है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 291900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। अमेरिकी प्रशासन के चांदी और दूसरी जरूरी धातुओं पर आयात कर लगाने से बचने के बाद कीमत में गिरावट आई। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।