Gold Price Today: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी लुढ़की; अब कितना है रेट

Gold Price Today: हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी। 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये घट गई। दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 7 मार्च की सुबह गिरावट दिख रही है

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 7:43 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट है। 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली के चलते ऐसा हुआ।

हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 147840 161270
मुंबई 147690 161120
अहमदाबाद 147740 161170
चेन्नई 147690 161120
कोलकाता 147690 161120
हैदराबाद 147690 161120
जयपुर 147840 161270
भोपाल 147740 161170
लखनऊ 147840 161270
चंडीगढ़ 147840 161270

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होगी, सरकार ने कहा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 7 मार्च की सुबह गिरावट है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।