Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी कायम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3770 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 3450 रुपये बढ़ी है। 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 134070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4338.40 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 122900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 122750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 133910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 133910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाए जाने के बाद सोने और चांदी में निवेश बढ़ा है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65% की बढ़ोतरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं।
सोने की ही तरह चांदी में भी वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में चांदी 8000 रुपये चढ़ी है। 14 दिसंबर को भाव 198000 रुपये प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 64.57 डॉलर प्रति औंस हो गया है।