Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर जबरदस्त उछाल है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 4640 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4250 रुपये बढ़ा है। वर्तमान कीमत पर जाएं तो 11 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 140610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4479.38 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 140610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 128750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 140460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 140460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 128750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स जैसे कि सोने-चांदी की मांग को बढ़ाया है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है।
इसके अलावा ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया बयानबाजी भी एक फैक्टर है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा।
चांदी में भी वीकली बेसिस पर तेजी है। एक सप्ताह में भाव 19000 रुपये चढ़ा है। 11 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 260000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंंच गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।