Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹5060 सस्ता, चांदी में ₹10000 की गिरावट; क्या है ताजा भाव

Gold Price Today: 8 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 7:31 AM
Story continues below Advertisement
6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

Gold Rate Today: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 5060 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4650 रुपये नीचे आया है। आज 8 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शुक्रवार, 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली के चलते ऐसा हुआ। हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 150150 163800
मुंबई 150000 163640
अहमदाबाद 150050 163700
चेन्नई 150000 163640
कोलकाता 150000 163640
हैदराबाद 150000 163640
जयपुर 150150 163800
भोपाल 150050 163700
लखनऊ 150150 163800
चंडीगढ़ 150150 163800

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।

Gold-Silver Prices: मध्यपूर्व में लड़ाई के बावजूद सोने और चांदी की कीमतें क्यों नहीं चढ़ रहीं?

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। भाव 10000 रुपये नीचे आया है। 8 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 285000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।