Gold Price Today: 15 जनवरी को और बढ़ा सोने का भाव, चांदी भी तेज; ये हैं नए रेट

Gold Price Today: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी एक वजह है

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4640.13 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: देश में सोना और महंगा हो चला है। 15 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड बढ़कर 144160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 144010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4640.13 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132160 144160
मुंबई 132010 144010
अहमदाबाद 132060 144060
चेन्नई 132010 144010
कोलकाता 132010 144010
हैदराबाद 132010 144010
जयपुर 132160 144160
भोपाल 132060 144060
लखनऊ 132160 144160
चंडीगढ़ 132160 144160

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी सोने-चांदी में तेजी की एक वजह है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह चांदी में भी तेजी है। 15 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 290100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव ने पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस का मार्क क्रॉस किया है और 91.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड पर है।

Silver Prices: चांदी ₹3 लाख तक जाएगी या ₹2.5 लाख तक गिर जाएगा भाव? एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट-टर्म के लिए दी ये चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।