Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में उछाल का सिलसिला जारी है। 22 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 156610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सराफा कीमतों में तेजी मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक मुश्किलों की वजह से है, जिससे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स में निवेश बढ़ रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4888.46 डॉलर प्रति औंस हो गया है। एनालिस्ट्स का मानना है कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ राजकोषीय और महंगाई की चिंताओं के कारण वैश्विक यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। इससे वैश्विक बाजार में हाजिर सोना और चढ़ गया है।
22 जनवरी की सुबह चांदी में भी तेजी है। कीमत 330100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 94.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है।