Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते वैश्विक मार्केट में फैली अनिश्चितता के बीच आज 1 मई यानी लेबर डे को गोल्ड की चमक बढ़ी है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 ऊपर चढ़ा। अब चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार तीसरे दिन यह सस्ती हुई है और इन तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 गिरी है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन चांदी कमजोर हुई है। इन तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 सस्ती हुई है। आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,700 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
आगे कैसी रहेगी गोल्ड की चाल?
गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड का प्राइस 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (5,400 डॉलर प्रति औंस) तक पहुंच जाएगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।