Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, चांदी भी हुई सस्ती; अब ये है रेट

Gold Price Today: भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिकर 133900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हैदराबाद में कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने और चांदी की ​देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 7:34 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: 17 दिसंबर की सुबह देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 134000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गिरावट की अहम वजह कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 122840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 122740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 122840 134000
मुंबई 122690 133850
अहमदाबाद 122740 133900
चेन्नई 122690 133850
कोलकाता 122690 133850
हैदराबाद 122690 133850
जयपुर 122840 134000
भोपाल 122740 133900
लखनऊ 122840 134000
चंडीगढ़ 122840 134000

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 से 16 प्रतिशत चढ़ सकती है। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65% की बढ़ोतरी देखी गई है।

₹10000 की SIP के ₹2.6 करोड़ आपको नहीं पाएंगे अमीर, सिर्फ ₹32 लाख रह जाएगी वैल्यू; जानिए पूरा सच

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह चांदी में भी बुधवार की सुबह गिरावट है। भाव 199000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 63.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की ​देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।