Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 28 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट फिसलकर 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.48 डॉलर प्रति औंस है। पिछले 7 कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत लगभग 9 प्रतिशत या 416.59 डॉलर बढ़ी है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें की जा रही हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग का फैसला 28 जनवरी को सामने आएगा।
दूसरी कीमती धातु चांदी में तेजी जारी है। 28 जनवरी की सुबह कीमत 370100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 112.41 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी को निवेश के साथ ही मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है।