चीन में सबसे ज्यादा महंगी क्यों है चांदी? 45000 रुपये ज्यादा महंगा है रेट, जानिये कारण

Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लगातार बनी हुई है, लेकिन इस बार चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंका दिया है। भारत में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,60,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि दुनिया में चांदी कहां सबसे ज्यादा महंगी है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 6:39 PM
Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लगातार बनी हुई है, लेकिन इस बार चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंका दिया है।

Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लगातार बनी हुई है, लेकिन इस बार चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंका दिया है। भारत में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,60,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि दुनिया में चांदी कहां सबसे ज्यादा महंगी है। तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे भारत से ज्यादा महंगी चांदी पड़ोसी देश चीन में है।

इस समय दुनिया में सबसे महंगी चांदी चीन में मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां चांदी करीब 109 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है, वहीं चीन में इसकी कीमत लगभग 125 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। यानी चीन में चांदी दुनिया के बाकी बाजारों के मुकाबले करीब 16 डॉलर प्रति औंस ज्यादा महंगी है। भारतीय रुपये में देखें तो यह अंतर करीब 45 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बैठता है।

चीन में चांदी महंगी होने की सबसे बड़ी वजह जबरदस्त मांग है। चीन दुनिया की कुल चांदी खपत का करीब 65 फीसदी हिस्सा अकेले इस्तेमाल करता है। यहां चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पॉट और फ्यूचर्स मार्केट में भी बड़े पैमाने पर ट्रेड होती है। जैसे-जैसे वैश्विक स्तर पर चांदी की सप्लाई घट रही है, वैसे-वैसे चीनी निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।


इसके अलावा, चीन की नई सिल्वर एक्सपोर्ट पॉलिसी ने भी कीमतों को ऊपर धकेला है। जनवरी की शुरुआत से चीन में सिर्फ सरकारी लाइसेंस वाली कंपनियों को ही चांदी निर्यात करने की अनुमति है। इस फैसले से सप्लाई और सख्त हो गई है, जिससे घरेलू बाजार में दाम और चढ़ गए हैं।

चांदी के रिटर्न की बात करें तो हालिया तेजी हैरान करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी एक ही दिन में करीब 8 फीसदी तक उछल गई। पिछले एक महीने में इसमें 42 फीसदी, तीन महीने में 127 फीसदी और छह महीने में 182 फीसदी की तेजी आई है। एक साल में चांदी 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। सोना भी पीछे नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 5,125 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक साल में सोने ने भी निवेशकों को 84 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Budget 2026 Wishlist: निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से मिडिल क्लास को क्या-क्या उम्मीदें हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।