Gold Rate Today: शनिवार 7 जून को बकरीद के दिन सोना सस्ता हुआ है। आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। कल RBI ने रेपो रेट में भी कटौती कर दी। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,700 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 91,300 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है लेकिन कल की तुलना में गोल्ड में मामूली गिरावट दिख रही है। यहां जानें आज शनिवार 7 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 7 जून 2025
शनिवार 7 जून को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल की तुलना में सोना 20 रुपये तक सस्ता हुआ है। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 91,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।
चांदी का आज का रेट - 7 जून 2025
चांदी का भाव 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज कल की तुलना में चांदी के भाव में 3000 रुपये की तेजी आई है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,04,100 रुपये था।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने के रेट कई प्वाइंट्स पर निर्भर करते हैं — जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें क्या हैं, सरकार ने कितना टैक्स लगाया है और रुपये की वैल्यू में क्या बदलाव आया है। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि यह रीति-रिवाजों और त्योहारों से भी जुड़ा हुआ है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है।